Search

बुलंदशहर में भीड़ के बीच पुलिस वाहन से सरकारी वायरलेस सेट चोरी

752 Views

सिकंदराबाद: थाना चोला क्षेत्र में तैनात सहचालक आरक्षी अंकुर चौहान के सरकारी वाहन से वायरलेस सेट चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना 10-11 अगस्त 2025 की रात की है, जब पुलिस टीम ड्यूटी के दौरान भीड़भाड़ में फंस गई थी।

आरक्षी चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह थाना मोबाइल टीम के साथ रात्रि गश्त, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था में लगे थे। रात करीब 10:50 बजे ग्राम दाऊदपुर में फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। यहां भारी भीड़ मौजूद थी और गोली लगने से 13 वर्षीय लड़की, 10 वर्षीय लड़के व एक वृद्ध महिला घायल हो गई थी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल बुलंदशहर भेजा और बाद में उन्हें घर पहुंचाया।

अगली सुबह करीब 5:25 बजे वाहन की सफाई के दौरान पता चला कि उसमें लगा सरकारी वायरलेस सेट (कैनवुड NX 3720 GE, सीरियल नंबर C2710167) गायब है। आशंका है कि भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने वायरलेस सेट चोरी कर लिया।

थाना चोला पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News