Search

सिकंदराबाद: कार की टक्कर से दो बाइक आपस में टकराईं, पांच घायल; तीन की हालत गंभीर

920 Views

सिकंदराबाद के सिरोधन कट पर कार की टक्कर से दो बाइक आपस में टकराईं। पांच लोग घायल, तीन की हालत गंभीर। पुलिस जांच में जुटी।

सिकंदराबाद: क्षेत्र के सिरोधन कट पर बुधवार शाम को एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, विपरीत दिशा से आ रही कार ने सड़क पार कर रहे दो बाइक सवारों से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कुल पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार विजेंदर, उनकी पत्नी आशिकी और ससुर विद्याराम माधोपुर (कासगंज) से दिल्ली जा रहे थे। दूसरी बाइक सवारों की गंभीर स्थिति के कारण अभी उनकी पहचान नहीं हो पाई है।

घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News