Search

सिकंदराबाद: रिश्वतखोरी के आरोप में एसडीएम ने लेखपाल को किया निलंबित

1,841 Views
बुलंदशहर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एसडीएम सिकंदराबाद ने रिश्वतखोरी के आरोप में लेखपाल अमित कुमार को निलंबित किया।

सिकंदराबाद: भ्रष्टाचार के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए एसडीएम सिकंदराबाद दीपक कुमार पाल ने तहसील में तैनात लेखपाल अमित कुमार को निलंबित कर दिया।

मामला तब सामने आया जब कुछ दिनों पहले आरोपी लेखपाल का 25 हजार रुपये रिश्वत मांगने का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बताया जा रहा है कि यह रिश्वत जमीन के दाखिल-खारिज के नाम पर मांगी जा रही थी।

ऑडियो वायरल होने के बाद भी आरोपी के खिलाफ रिश्वतखोरी की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। प्रशासन ने मामले की जांच करवाई और दोषी पाए जाने पर एसडीएम ने निलंबन की कार्रवाई की।

सूत्रों के मुताबिक, निलंबित लेखपाल सिकंदराबाद तहसील में पदस्थ था और उसके खिलाफ पहले भी भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप सामने आ चुके हैं। प्रशासन का कहना है कि रिश्वत और भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment