Search

ककोड़ में मेगा पेंशन कैंप का आयोजन, 110 लाभार्थियों को मिला लाभ

595 Views

ककोड़: सोमवार को निराश्रित महिला एवं दिव्यांगजन पेंशन के पात्र लाभार्थियों के लिए मेगा पेंशन कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में कुल 110 से अधिक लाभार्थियों ने आवेदन कर योजना का लाभ उठाया।

पंचायत अध्यक्ष मोहित सिंघल ने बताया कि पेंशन के लिए बुजुर्ग और जरूरतमंद लोगों को पहले कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन इस तरह के कैंप से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाना ही हमारा उद्देश्य है।

इस अवसर पर अजय गौतम (अधिशासी अधिकारी), हिमांशु गुप्ता (एडीओ समाज कल्याण), अतुल कुमार (जिला प्रोबेशन अधिकारी), नगर पंचायत लिपिक कोमल एवं शिवकुमार सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment