Search

सिकंदराबाद: हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने को लेकर भाजपा कार्यालय में कार्यशाला आयोजित

1,072 Views
“सिकंदराबाद भाजपा कार्यालय में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को सफल बनाने हेतु कार्यशाला आयोजित। 10 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, साथ ही 13-15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराने का आह्वान”

सिकंदराबाद: भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा अभियान” को सफल बनाने हेतु भाजपा मंडल कार्यालय, सिकंदराबाद में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता ने की, जबकि संचालन युवा मोर्चा जिला महामंत्री नवीन राजपूत ने किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुंदरपाल तेवतिया ने अभियान के उद्देश्य और महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “हर घर तिरंगा अभियान” राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है।

विधायक ने बताया कि इस वर्ष यह अभियान ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से और भी व्यापक स्तर पर आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि:
🔹 10 से 12 अगस्त तक मंडल में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें ब्रह्मोस, तेजस और आकाश मिसाइल के प्रतीकात्मक कटआउट शामिल किए जाएंगे।
🔹 13 से 15 अगस्त तक हर घर, दुकान और संस्थान पर तिरंगा फहराने का विशेष अभियान चलेगा।
🔹 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा ताकि नई पीढ़ी को इतिहास की सच्चाई से अवगत कराया जा सके।

इस कार्यशाला में सांसद प्रतिनिधि सुरेश चंद्र शर्मा, जिला मंत्री अरविंद्र दीक्षित, पिंकी वोहरा, नवीन शर्मा, नवीन राजपूत सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment