Search

कारगिल विजय दिवस पर बीबीसी स्कूल में वीर जवानों को श्रद्धांजलि, खेल और शिक्षा में उत्कृष्टता का प्रदर्शन

654 Views

कारगिल विजय दिवस पर बीबीसी स्कूल, सिकंदराबाद में वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शिक्षा और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं ने विद्यालय का नाम रोशन किया।


सिकंदराबाद :बाबू भोजराज कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर वीर जवानों की शहादत को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई और दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक राम चोपड़ा ने कहा, “जवान तभी देश की सीमाओं की रक्षा कर सकते हैं जब उनका शारीरिक और मानसिक विकास संतुलित रूप से हो। हमारा विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित है। शिक्षा के साथ-साथ खेलों पर विशेष ध्यान देना ही हमारी प्राथमिकता है।”

उन्होंने बताया कि बीबीसी स्कूल सिकंदराबाद का एकमात्र ऐसा स्कूल है, जहां विद्यार्थियों के मस्तिष्क और शरीर के विकास को समान रूप से महत्व दिया जाता है। विद्यालय के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हाल ही में विभिन्न जिलों और प्रांतों में आयोजित क्लस्टर प्रतियोगिताओं में भाग लिया और उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

इस विद्यालय की छात्रा पार्शवी चोपड़ा ने अंतरराष्ट्रीय अंडर-19 महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत के लिए गोल्ड कप जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। वहीं, शिक्षा के क्षेत्र में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया – कक्षा 12 में जुफिसा अंसारी, प्रियांशी गोयल, तनिष्क गुप्ता, और कक्षा 10 में हफसा, आयशा कादिर, आदित्य राज सिंह ने उच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

राम चोपड़ा ने कहा, “हमारा लक्ष्य सिर्फ परीक्षा में अच्छे अंक नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन के हर क्षेत्र में सक्षम बनाना है। यही कारण है कि हमारा विद्यालय शिक्षा और खेल को समान महत्व देता है।”

कारगिल विजय दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन का भाव पैदा करने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment