Search

सिकंदराबाद: कांवड़ियों का पुष्प वर्षा से स्वागत, जनप्रतिनिधियों ने दिखाया सेवा भाव, दिव्यांग विपिन की आस्था बनी मिसाल

676 Views

सिकंदराबाद:  सावन माह में कांवड़ यात्रा अपने चरम पर है और क्षेत्र में भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिल रहा है। गुलावठी स्थित टोल प्लाजा पर मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और उन्हें पानी की बोतलें वितरित कीं। विधायक ने कांवड़ शिविरों का भी निरीक्षण कर यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लिया।

इसी क्रम में सिकंदराबाद नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित ने भी गुलावठी-सिकंदराबाद कांवड़ मार्ग पर पुष्प वर्षा कर शिवभक्तों का अभिनंदन किया।

पूर्व विधायक बिमला सिंह सोलंकीदेवेंद्र सोलंकी ने राधिका गार्डन स्थित कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचकर श्रद्धालुओं की सेवा की और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

कांवड़ यात्रा में आस्था का अनूठा उदाहरण क्षेत्र के अंधेल गांव निवासी विपिन ने प्रस्तुत किया। ट्राई साइकिल से यात्रा कर रहे विपिन पैरों से दिव्यांग हैं, लेकिन उनका उत्साह और भगवान शिव के प्रति श्रद्धा देखते ही बनती है। विपिन ने बताया कि वह जलाभिषेक के लिए अत्यंत उत्साहित हैं और उनकी शारीरिक चुनौती उनकी आस्था और संकल्प के सामने छोटी है।

कांवड़ मार्ग पर लगातार भक्ति, सेवा और सहयोग का वातावरण बना हुआ है, जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया है।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment