Search

सिकंदराबाद: गुलावठी रोड पर अतिक्रमण का बोलबाला, कांवड़ यात्रा में बन सकता है बाधा

852 Views

सिकंदराबाद की गुलावठी रोड पर बढ़ते अतिक्रमण और धूल भरे वातावरण ने राहगीरों के साथ-साथ कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा पर भी खतरा पैदा कर दिया है। सावन में यह मार्ग कांवड़ यात्रा का मुख्य रास्ता बनता है।


सिकंदराबाद: गुलावठी रोड पर अतिक्रमण ने गंभीर रूप ले लिया है। सड़क के दोनों ओर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के चलते आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। विशेषकर रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित टैक्सी स्टैंड पर गाड़ियों की अव्यवस्थित पार्किंग के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है।

सड़क किनारे बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर्स ने रोड़ी, बजरी व डस्ट के ढेर जमा कर रखे हैं। गर्मी व हवा के चलते उड़ती धूल से वायुप्रदूषण बढ़ रहा है, जिससे राहगीरों और आसपास के निवासियों को सांस की दिक्कतें होने लगी हैं।

अब जब सावन का पवित्र महीना आरंभ हो चुका है और गुलावठी रोड को कांवड़ मार्ग घोषित किया गया है, ऐसे में यहां फैला अतिक्रमण व प्रदूषण हजारों कांवड़ यात्रियों के लिए बड़ी समस्या बन सकता है। हरिद्वार से जल लेकर लौटते श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिहाज से यह हालात चिंताजनक हैं।

स्थानीय प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए मार्ग को साफ और सुरक्षित बनाया जाएगा, जिससे कांवड़ यात्रा निर्विघ्न संपन्न हो सके।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment