Search

कांवड़ मार्ग पर तेज़ रफ़्तार वाहनों पर शिकंजा, 25 चालान, 50 को चेतावनी

729 Views
बुलंदशहर में कांवड़ मार्ग पर तेज़ रफ़्तार वाहनों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई, सीओ पूर्णिमा सिंह की निगरानी में 25 चालान काटे गए, 50 चालकों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। सुरक्षा के मद्देनजर चलाया गया अभियान।

बुलंदशहर: सावन माह के दौरान कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क है। इसी कड़ी में सोमवार को खुर्जा क्षेत्र में सीओ पूर्णिमा सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कांवड़ मार्ग पर चल रहे वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया। तेज़ रफ़्तार से दौड़ रहे वाहनों पर शिकंजा कसते हुए करीब 25 ओवरस्पीड वाहनों के चालान काटे गए, जबकि 50 चालकों को सख्त चेतावनी देकर छोड़ा गया।

कांवड़ मार्ग पर तेज़ रफ़्तार वाहनों पर शिकंजा, 25 चालान, 50 को चेतावनी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कांवड़ मार्ग पर हादसों को रोकने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया। सीओ पूर्णिमा सिंह ने स्वयं मौके पर मौजूद रहकर कार्रवाई की निगरानी की। उन्होंने बताया कि कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कांवड़ मार्ग पर तेज़ रफ़्तार वाहनों पर शिकंजा, 25 चालान, 50 को चेतावनी

कांवड़ यात्रा के चलते जिले में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर खास योजना बनाई गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और यात्रा मार्ग पर विशेष सतर्कता बरतें।

Spread the love

Published On

Leave a Comment