गुलावठी पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में हथियार, चाकू और बाइक बरामद; बदमाश पर दर्ज हैं 18 संगीन मुकदमे
गुलावठी: थाना गुलावठी पुलिस और स्वाट टीम देहात को सोमवार देर रात एक बड़ी सफलता मिली जब उन्होंने सैदपुर फ्लाईओवर के पास मुठभेड़ के दौरान 15,000 के इनामी बदमाश आसिफ को घायलावस्था में उसके साथी राशिद के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम इलाके में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश आसिफ गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गिरफ्तार बदमाशों की पहचान:
आसिफ पुत्र पप्पू उर्फ युनुस, निवासी ग्राम अजराडा, थाना मुडाली, मेरठ
राशिद पुत्र नौशाद, निवासी मोहल्ला रफीक नगर, थाना हापुड़ नगर, जनपद हापुड़
बरामद सामान:
एक तमंचा 315 बोर
एक जिंदा और एक खोखा कारतूस
एक अवैध चाकू
एक पल्सर मोटरसाइकिल
पुलिस के अनुसार, आसिफ के खिलाफ चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में 18 मुकदमे दर्ज हैं। ये मुकदमे बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर और हापुड़ जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
प्रमुख आपराधिक घटनाएं:
30 दिसंबर 2023: गुलावठी में शराफत उल्ला की दुकान में चोरी
19 जनवरी 2024: रामनगर के एक मकान में ताला तोड़कर चोरी।
[democracy id=”current”]
