Search

सिरोंधन प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता पखवाड़े के तहत कला प्रतियोगिता आयोजित

432 Views

सिकंदराबाद: क्षेत्र के गाँव सिरोंधन के प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता अभियान पखवाड़े के तहत शनिवार को कला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें 105 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस आयोजन के द्वारा प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए मेक लूब्रिकेंट भारत पेट्रोलियम के सौजन्य से कला प्रतियोगिता हुई। प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय आये बच्चों को कंपनी की ओर से पारितोषिक प्रदान किये गए तथा अन्य सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिये गये। साथ ही विद्यालय के समस्त स्टाफ़ को सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान ग्राम प्रधान संजय यादव और प्रधानाध्यापिका संपुल यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रतियोगिता के आयोजक केप्टन त्रिवेंद्र यादव, संजय यादव प्रधान, मौ रिजवान, सूबेदार मनोज शर्मा, चौ. कृपाल यादव, हितेश यादव, राज यादव, जितेंद्र शर्मा, कृष्ण मुरारी, गरिमा तिवारी, रेखा रानी आदि मौजूद रहे।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News