Search

विद्यालय में अव्यवस्थाओं को लेकर अभिभावकों का प्रदर्शन, टायलेट की सीटें गंदगी से अटी पड़ीं

94 Views

सिकंदराबाद के संविलियन विद्यालय खगुआवास में शौचालय की बदहाल स्थिति और सफाई की कमी को लेकर अभिभावकों ने किया प्रदर्शन। प्रधानाचार्य ने शीघ्र सुधार का दिया आश्वासन।


सिकंदराबाद: खंड शिक्षा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले संविलियन विद्यालय खगुआवास में व्याप्त अव्यवस्थाओं के खिलाफ शनिवार को अभिभावकों ने प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर में पहुंचकर राजकुमारी,सीमा,सुधा,प्रीति,गीता,नीरज और नेत्रपाल सहित अन्य अभिभावकों ने जोरदार विरोध दर्ज कराया। अभिभावकों के आक्रोश से विद्यालय स्टाफ में हड़कंप मच गया।

विद्यालय में अव्यवस्थाओं को लेकर अभिभावकों का प्रदर्शन, टायलेट की सीटें गंदगी से अटी पड़ीं विद्यालय में अव्यवस्थाओं को लेकर अभिभावकों का प्रदर्शन, टायलेट की सीटें गंदगी से अटी पड़ीं

प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों ने बताया कि विद्यालय में शौचालय क्षतिग्रस्त अवस्था में हैं और टायलेट सीटें गंदगी से अटी पड़ी हैं। सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। विद्यालय में उच्च कक्षाओं के लिए अलग से बनाए गए शौचालयों में छोटे बच्चों को जाने से शिक्षक रोकते हैं, जिससे बच्चों को शौच के लिए घर जाना पड़ता है।

विद्यालय में अव्यवस्थाओं को लेकर अभिभावकों का प्रदर्शन, टायलेट की सीटें गंदगी से अटी पड़ीं

अभिभावकों का कहना है कि ऐसी स्थिति में बच्चों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है और उनका भविष्य अंधकारमय दिख रहा है। इसके अलावा विद्यालय परिसर में बरसात का पानी जमा हो रहा है क्योंकि निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। पेयजल व्यवस्था भी अनुपयुक्त है, और बच्चे खुले में घूमते नजर आते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा और अनुशासन पर भी सवाल उठते हैं।

इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र यादव ने बताया कि शौचालय निर्माण कार्य जारी है, लेकिन राजमिस्त्री के अनुपस्थित होने के कारण कार्य रुक गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही शौचालय निर्माण पूरा कर अन्य व्यवस्थाओं को भी ठीक कर दिया जाएगा।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News