Search

सिकंदराबाद: उपचार के दौरान महिला की मौत, पति और देवर पर प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज

1,328 Views

सिकंदराबाद के खत्रीवाड़ा मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय महिला ने पारिवारिक कलह के चलते जहर खा लिया था। दिल्ली अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। भाई की तहरीर पर पति व देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज।


सिकंदराबाद: कस्बे के मोहल्ला देवीमंदिर खत्रीवाड़ा निवासी 30 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई। महिला के भाई की तहरीर पर उसके पति और देवर के खिलाफ मारपीट और प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, मृतका रजनी पत्नी रामू ने पारिवारिक कलह के चलते बुधवार को जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शाही ने बताया कि मृतका के भाई अर्जुन की शिकायत पर पति रामू और देवर श्याम के खिलाफ प्रताड़ना और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News