Search

विवेकानन्द सरस्वती शिशु मंदिर में निकाली प्रभातफेरी: हवन, पूजन और मां सरस्वती की आराधना के साथ हुआ आयोजन

911 Views

सिकंदराबाद। नगर के सरस्वती नगर स्थित विवेकानन्द सरस्वती शिशु मंदिर में नवीन प्रवेश शिशुओं का विद्यारंभ संस्कार कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय से घोष के साथ प्रभातफेरी निकालकर की गई। जो ज्ञान लोक कॉलोनी से होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में सम्पन्न हुई। प्रभातफेरी में आचार्यगण, अभिभावकगण और शिशु बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पार्चन के साथ किया गया। जिसे समिति के सम्माननीय अध्यक्ष अरविन्द दीक्षित, कोषाध्यक्ष जगदीश बजाज, प्रधानाचार्य राम करन दक्ष एवं प्रधानाचार्या एकता माहेश्वरी ने सम्पन्न कराया।

पंडित जितेन्द्र शर्मा एवं संत प्राणदेव के निर्देशन में 11 कुण्डीय हवन यज्ञ संपन्न हुआ। हवन के उपरांत शिशुओं का पट्टी पूजन संस्कार भी संपन्न कराया गया। जिसमें बच्चों को अक्षरज्ञान की ओर पहला कदम रखने का मार्गदर्शन मिला। इस अवसर पर प्रधानाचार्या एकता माहेश्वरी ने विद्यारंभ संस्कार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम का संयोजन कार्यालय प्रमुख पवन किशोर गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरविन्द दीक्षित ने सभी आगंतुक अतिथियों, अभिभावकों और कार्यक्रम सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट किया।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News