Search

स्कूटी सवार 2 युवतियों को कार ने मारी टक्कर, मौके पर एक की हुई मौत, एक घायल

453 Views

सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के एनएच हाईवे 34 पर गावं आढ़ा गेट के पास स्कूटी सवार दो युवतियों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिसमें एक युवती की मौके पर मौत हो गयी। जबकि दूसरी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरी घायल युवती को निजी अस्पताल भर्ती कराया।

मिली जानकारी के अनुसार जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर गांव खंडवाया निवासी रवि कुमार शर्मा पुत्र जयप्रकाश ने बताया कि शुक्रवार की शाम चचेरी बहन 21 वर्षीय रिंकल शर्मा के साथ उसकी साली 23 वर्षीय प्राची किसी कार्य से क्षेत्र के गांव आढा स्कूटी से आई थी। स्कूटी सवार दोनों युवती देर शाम वापस अपने गांव के लिए लौट रही थी। जैसे ही वह एनएच हाईवे 34 स्थित आढा गेट पर पहुंची तभी सड़क पार करते समय तेज रफ्तार से आ रही कार ने स्कूटी सवार युवतियों को टक्कर मार दी। जिसमें रिंकल शर्मा की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि प्राची गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं हादसे के बाद कार चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल प्राची को उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एएसपी/ कोतवाली प्रभारी राजकुमार मीणा ने बताया कि पीड़ित स्वजन की तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमे के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

 

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News