Search

सिकंदराबाद में सड़क चौड़ीकरण बना मुसीबत, अधूरा कार्य बना जनता और व्यापारियों की परेशानी का सबब

Share Now :

WhatsApp
1,219 Views

सिकंदराबाद में NH-34 बाईपास से नगर की ओर चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के अधूरे रहने से स्थानीय लोग और व्यापारी परेशान हैं। बरसात में कीचड़, जाम और दुर्घटनाओं ने हालात बिगाड़े। व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी से जांच की मांग की।

सिकंदराबाद : नगर में पिछले कई महीनों से जारी मुख्य मार्ग का सड़क चौड़ीकरण कार्य जनता और व्यापारियों के लिए बड़ी मुसीबत बनता जा रहा है। इटवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराया है और निर्माण कार्य में लापरवाही व भ्रष्टाचार की आशंका जताई है।

सिकंदराबाद में सड़क चौड़ीकरण बना मुसीबत, अधूरा कार्य बना जनता और व्यापारियों की परेशानी का सबब

उन्होंने बताया कि यह निर्माण कार्य NH-34 बाईपास (सुखलालपुर) से नगर की ओर कई किलोमीटर तक पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कार्यदायी संस्था से कराया जा रहा है, जो कि महीनों बाद भी अधूरा पड़ा है। अब बरसात के मौसम में अधूरी खुदाई और उखड़ी सड़कों के कारण हालात और भी बदतर हो गए हैं।

सिकंदराबाद में सड़क चौड़ीकरण बना मुसीबत, अधूरा कार्य बना जनता और व्यापारियों की परेशानी का सबब

दुर्घटनाओं का बढ़ता खतरा, व्यापार पर ताला

सड़क किनारे की इंटरलॉकिंग, जिसे पहले नगर पालिका द्वारा लगाया गया था, ठेकेदार द्वारा उखाड़ ली गई है। अब वहां जलभराव और कीचड़ ने आम राहगीरों और दुकानदारों का जीवन दूभर कर दिया है। व्यापारियों का कहना है कि यातायात लगातार बाधित रहने के कारण उनका कारोबार बंदी की कगार पर पहुंच गया है।

सिकंदराबाद में सड़क चौड़ीकरण बना मुसीबत, अधूरा कार्य बना जनता और व्यापारियों की परेशानी का सबब

कांवड़ यात्रा की राह में भी रोड़ा

व्यापार मंडल अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि कांवड़ यात्रा प्रारंभ हो चुकी है, और आने वाले सप्ताह में जब कांवड़िए इस मार्ग से गुजरेंगे, तब हालात और भी गंभीर हो सकते हैं। सड़कों पर कोई रोड सेफ्टी, संकेतक, या बैरिकेडिंग भी नहीं लगाई गई है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है।

सिकंदराबाद में सड़क चौड़ीकरण बना मुसीबत, अधूरा कार्य बना जनता और व्यापारियों की परेशानी का सबब

जांच की मांग

रविंद्र शर्मा ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि निर्माण कार्य में लापरवाही और संभावित भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके और आमजन को राहत मिल सके।

Poll not found
Spread the love

Published On

Leave a Comment