Search

सरकारी स्कूलों के मर्जर पर रोक लगाए सरकार: शिक्षकों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

932 Views

बुलंदशहर में बेसिक शिक्षा विभाग की नीतियों के खिलाफ प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रदर्शन किया। 50 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों के मर्जर आदेश पर रोक की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।


बुलंदशहर: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बुलंदशहर इकाई ने 50 से कम छात्र संख्या वाले सरकारी विद्यालयों के मर्जर के आदेश के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा।

सुशील शर्मा ने कहा कि कम छात्र संख्या के आधार पर विद्यालयों को बंद करना सर्व शिक्षा अभियान की भावना के विपरीत है। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में शुरू हुए इस अभियान का उद्देश्य 6-14 वर्ष के प्रत्येक बच्चे को निःशुल्क और सुलभ शिक्षा प्रदान करना था। आज सरकार विद्यालयों को समाप्त कर शिक्षकों की तैनाती की बात कर रही है, जबकि असल समस्या निजी व गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की अवैध मान्यता और कम होती जनसंख्या वृद्धि दर है।

संविधान के अधिकारों का उल्लंघन
जिला मंत्री बाबू सिंह ने कहा कि विद्यालयों का मर्जर, पुरानी पेंशन बहाली, 2004 बैच के शिक्षकों के पेंशन नियम, और शिक्षक पदोन्नति जैसी समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। विद्यालयों की दूरी बढ़ने से बच्चों की शिक्षा पर सीधा असर पड़ेगा और वे अपने मौलिक अधिकार से वंचित रह जाएंगे।
नियोजन या साजिश?
माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आनंद शर्मा ने सवाल उठाया कि जब विधानसभा में सरकार खुद छात्र-शिक्षक अनुपात को संतोषजनक मानती है, तो फिर विद्यालयों को बंद करने की क्या आवश्यकता है? राकेश राठी ने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षकों की पदोन्नति रोकने के लिए मर्जर की आड़ में साजिश कर रही है। वर्ष 2015 से अब तक पदोन्नति न होना इसका स्पष्ट प्रमाण है।

धरने की अध्यक्षता देवेंद्र कुमार भारद्वाज ने की, जबकि संचालन ज्ञानेश दुबे ने किया। इस दौरान उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष सौरव शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी तेजप्रकाश शर्मा, अनुपम शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, धर्मपाल सिंह, विल्सन रानी, सुधा आर्य, नूतन गर्ग, संजीव शर्मा, अखिलेश शर्मा, उदयवीर सिंह, गजेन्द्र नागर, डालचंद , मनोज कुमार, अजीत सिंह, राजकुमार झारिया, अमरीश कुमार, दिनेश कुमार शर्मा, वीरेन्द्र कुमार अमित शर्मा सी पी सिंह, विपिन शर्मा सहित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News