Search

340 लीटर कराई शराब नष्ट

350 Views

ककोड। अवैध रूप से शराब की तस्करी करने समेत अन्य अवैध तरीकों से शराब का धंधा करने पर कोतवाली पुलिस द्वारा बरामद निर्णयशुदा शराब को पुलिस अफसरों व आबकारी टीम ने नष्ट कराया।

थाना प्रभारी सतेंन्द्र कुमार ने बताया कि न्यायालय द्वारा निर्णयशुदा 51 मुकदमो से सम्बन्धित 340 लीटर देशी शराब को नष्ट कराया गया। इस मौके पर सीओ पूर्णिमा सिंह, सहायक अभियोजन अधिकारी, आबकारी निरीक्षक शालिनी सिंह मौजूद रहे।

Spread the love

Published On

Leave a Comment