Search

स्कूली छात्राओं और महिलाओं को अपराधों पर प्रभावी रोकथाम को लेकर पुलिस मिशन शक्ति अभियान चलाकर कर रही है जागरूक

280 Views

बुलंदशहर। शासन के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरुक करने हेतु मिशन शक्ति अभियान के क्रम में जनपद में पुलिस बालिकाओं/छात्राओं एवं महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम एवं अभियान को सफल बनाए जाने हेतु मंदिरों/पंडालों, स्कूल/कॉलेजों में जाकर तथा गांव-गांव में चौपाल लगाकर जागरुक कर रही है।

जिसमें छात्राओं/बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर, नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन हेतु सुरक्षा जागरूकता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां, जैसे विभिन्न हेल्प लाइन नंबर, महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियों स्क्वायड, बाल श्रम उन्मूलन, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090 एवं आत्मरक्षा संबंधी टिप्स, गुड टच, बैड टच आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। उ0प्र0 सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है।

Spread the love

Published On

Leave a Comment