Search

स्कूटी सवार बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल

325 Views

बुलंदशहर। सलेमपुर थाना पुलिस और बदमाशों के बीच बुधवार देर रात मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल गया। पुलिस ने घायल बदमाश को उसके एक अन्य साथी समेत गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से तमंचा और एक चोरी की स्कूटी (बिना नंबर) बरामद की गई है।

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि सलेमपुर पुलिस टीम ने गस्त के दौरान चिटटा गेट के पास देखा कि एक स्कूटी पर तीन संदिग्ध व्यक्ति बैठे हैं । पुलिस के द्वारा पूछताछ करने का प्रयास किया, लेकिन तीनों संदिग्धों ने पुलिस पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गुलशन पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

उसे घायल अवस्था में एक अन्य साथी आकाश के साथ गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। थाना प्रभारी अतुल कुमार चौहान ने बताया कि गुलशन निवासी ग्राम अमरपुर थाना अहार पर 15 और आकाश निवासी ग्राम भाटोला थाना सैद नगरी जनपद अमरोहा पर दो मुकदमा दर्ज हैं। दोनों बदमाश शातिर किस्म के लुटेरे अपराधी हैं।

Spread the love

Published On

Leave a Comment