Search

सौहार्द के साथ वैश्य पारिवारिक मेला सम्पन्न

376 Views

सजीं आकर्षक झाकियां

लकी ड्रा के 12 विजेता पुरस्कृत

पंकज ने गीत गाकर धर्म रक्षा को प्रेरित किया

जादूगर, हास्य-कलाकार,गायको ने बांधा समा

सिकंद्राबाद: अग्रसेन महोत्सव की श्रंखला मे रविवार की सांय मंदिर भजनलाल मे आयोजित वैश्य पारिवारिक मेले मे लकी ड्रा, लजीज चाट,जादू शो,गायकी, सजी झांकियो का आयोजन किया गया। सैकड़ो वैश्य परिवारो ने मेले का आनन्द लिया।

नगर की महाराजा अग्रसेन सेवा सीमित ने अग्रसेन जन्मोत्सव के उपलक्ष मे रविवार की सांय भजनलाल मंदिर प्रांगण मे वैश्य परिवार के सामुहिक मिलन की गरज से एक मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य संरक्षक अशोक सिंघल व प्रधान मोहन लाल गोयल ने गणेश जी की आरती करके किया। मेले के स्टेजशो मे जादूगर के हैरतअंगेज कारनामो, हास्य कलाकार महमूद के गानो पर नृत्य और गायको ने मधुर गीत गाकर समा बांध दिया।


वैश्य समाज के पंकज तायल ने सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए प्रेरणादायक गीत गाकर सराहना बटोरी। लकी ड्रा के 12 विजेताओ को समिति के लोगो ने पुरस्कृत किया। गणपति भवन मे भगवान राम दरबार की झांकी और महाराजा अग्रसेन-माता माथवी की झाकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।समिति ने भाजपा नगरअध्यक्ष त्रिवेशराम गुप्ता और यू आई कंसल्टिंग सॉल्यूशन के भव्य अग्रवाल का सम्मान किया गया।


अध्यक्ष शिवप्रकाश काका ने नीरज-जयंती कैटर्स,मनोज ठेकेदार, विपिन आदि के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। व्यवस्थाओ मे राकेश अग्रवाल, अनिल गोयल, चन्द्र प्रकाश सर्राफ, नवीन सिंघल एडवोकेट, डाॅ विपिन गर्ग, विभोर गुप्ता, दीपक सिंघल,नितिन अग्रवाल एडवोकेट,पियूष गोयल एडवोकेट, अरविंद गर्ग, सचिन मित्तल, राजेश अग्रवाल,मोहित सर्राफ, नीरज गोयल सहित समस्त समिति का सहयोग रहा

 

Spread the love

Published On

Leave a Comment