सिकंदराबाद: सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को आशापुरी के पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता की। सोमवार को ऑक्सीजन सिलिंडर के फटने से परिवार के छह लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, चार लोग घायल हो गए थे। कार्यकर्ताओं ने आर्थिक सहायता राशि के रूप में मृतक रियाजुद्दीन के पुत्र इंतजार को 60 हजार रुपये का चेक सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पहला उद्देश्य पीड़ित परिवार को राहत पहुंचाना और पुनर्वास में उनकी मदद करना है। महेश यादव पूर्व चेयरमैन को-आपरेटिव बैंक ने बताया में कि उनकी ओर से 12 हजार,पूर्व ने जिलाध्यक्ष हिमायत अली 11हजार,दिनेश चौधरी 12 हजार,विनय शर्मा 15 हजार,प्रधान धर्मवीर यादव ने 10 हजार का चेक संयुक्त रूप से पीड़ित परिवार के लोगों को दी। प्रतिनिधि मंडल में महेश यादव,धर्मवीर सिंह,दिनेश चौधरी,पूर्व जिला अध्यक्ष सैयद हिमायत अली आदि ने सहयोग किया। उन्होंने कहा कि सपा पीड़ितों के साथ खड़ी है। उन्होंने राज्य सरकार से भी पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजा देने की अपील की,उनका जीवन सामान्य हो सके। विपिन यादव सहित अन्य सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
