सिकंदराबाद। हिंदू रक्षक मंच के तत्वावधान में हिंदूवादी संगठनों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में जन आक्रोश यात्रा निकाली गई। जन आक्रोश यात्रा का शुभारंभ दनकौर तिराहे से किया गया जो बुलंदशहर के लिए रवाना हुई। लेकिन प्रशासनिक अफसरो ने यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर सुखलालपुर तिराहे पर ही रोक लिया। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। हिंदू रक्षक मंच के जिला अध्यक्ष रविंद्र शर्मा के नेतृत्व में रविवार को बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में जन आक्रोश यात्रा निकाली गई। जन आक्रोश यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बुलंदशहर जाने को शामिल हुए। जिन्होंने हाथों में तख्तियां और बैनर लिए हुए थे। यात्रा का मुख्य उद्देश्य बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाना था। यात्रा में नगर और आसपास के गांव के लोग बड़ी संख्या में बाइकों, ट्रैक्टरो और पैदल सहित सम्मिलित हुए। यात्रा के सुखलालपुर तिराहे पर पहुंचने से पहले ही पुलिस ने वेरीकेटिंग लगा दी और कार्यकर्ताओं से एसडीएम रेनू सिंह, सीओ पूर्णिमा सिंह, तहसीलदार धर्मवीर भारती नायब तहसीलदार सुलभ गुप्ता व कोतवाल रविरतन सिंह द्वारा वार्ता की गई। इसके बाद हिंदू रक्षक मंच के जिला अध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने एसडीएम रेनू सिंह को बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा। अफसरो ने ज्ञापन को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया। जन आक्रोश यात्रा के दौरान कोतवाली सिकंदराबाद, महिला थाना पुलिस, थाना ककोड़, थाना चोला, थाना खुर्जा, एएचटीयू थाना पुलिस के साथ साथ भारी पुलिस बल तैनात रहा। वही जन आक्रोश यात्रा के सुखलालपुर तिराहे पर रुकने के दौरान काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।