446 Views
सिकंदराबाद: नगर के किशन तालाब मंदिर स्थित मैदान में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कल मंगलवार विख्यात कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज अपने मुखारविंद से हजारों श्रद्धालुओं को कल 3 बजे से कथा का रसपान करेंगे। मां भगवती सेवा समिति के सानिध्य में होने वाली भागवत कथा के आरंभ से पहले सुबह 9 बजे महिला श्रद्धालुओं द्वारा चेंबर की धर्मशाला, अग्रसेन चौक से कलश यात्रा नगर में निकलते हुए कथा स्थल तक निकाली जाएगी। जिसमें दिल्ली से जिया बैंड, इस्कॉन मंडली, नंदी पर सवार शिव पार्वती, कासगंज के अघोरी मंडल, फूलों में सजे राधा कृष्ण, खाटू श्याम जी एवं राम परिवार, महाकाल बाबा का भांग धतूरा बेलपत्र और तुलसी पत्तों से अद्भुत अर्धानेश्वर श्रृंगार विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे।

इतने दिन चलेगी कथा
बता दें कि चेंबर की धर्मशाला अग्रसेन चौक से मंगलवार को कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा विजयद्वार, चौधरीवाड़ा, वैधवाड़ा, बड़ा बाजार हनुमान चौक कबाड़ी बाजार से होते हुए कथा स्थल पर कलश यात्रा का समापन किया जाएगा। श्रीमद् भागवत कथा के आयोजकों ने कथा स्थल पर तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है कथा में हजारों लोगों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। माहिर कलश यात्रा में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। श्रीमद् भागवत कथा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक 23 दिसंबर तक प्रतिदिन होगी।
