Search

सिकंदराबाद नगर में फैल रहा अतिक्रमण; सड़क तक दुकान का सामान फैला रहे,पैदल निकलना तक हो रहा मुश्किल

588 Views

बाजार के अधिकतर दुकानदार अपनी दुकान की सीमा से बाहर भी सामान रखे रहते हैं

पालिका अधिकारी है बेफिक्र,जी टी रोड पर लग रहे जाम से दिन भर जूझते वाहन चालक और नगरवासी

ट्रैफिक व्यवस्था बदहाल,पैदल निकलना तक हो रहा मुश्किल

सिकंदराबाद:  नगर के मुख्य रास्तों व बाजारों में अतिक्रमणकारियों का कब्जा है। सड़कों पर फैल रहे अतिक्रमण की वजह से नगरवासी समय-समय पर जाम से जूझने पर मजबूर हो रहे है। लेकिन पालिका अधिकारी लोगो की परेशानी से दूर है। अधिकारीयों को न तो अतिक्रमण दिखाई दे रहा है। और न ही पालिका द्वारा अतिक्रमण पर नकेल कसने की कोई तैयारी की जा रही है। सब राम भरोसे चल रहा है। नगर के प्रमुख मार्गों में अतिक्रमण हर व्यक्ति के लिए समस्या बन गई है। यह स्थिति अधिकारियों के संज्ञान में भी है,अतिक्रमणकारी राहगीरों के चलने वाली सड़क को भी कब्जा कर लिए है। नगर के मुख्य मार्गो में अतिक्रमणकारियों का बोलबाला है। सड़क किनारे जगह-जगह दुकानदारों ने कब्जा जमा लिया है जिससे सड़क संकरी हो गई है। इससे आए दिन सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। बाजार के अधिकतर दुकानदार अपनी दुकान की सीमा से बाहर भी सामान रखे रहते हैं,जिसका खामियाजा आमजनों को भुगतना पड़ता है। इससे सड़कों पर पैदल चलने वाले फुटपाथ पर पैर रखने की जगह नहीं बची होती है।
अतिक्रमण की चपेट में शहर, आधी सड़क तक दुकान का सामान फैला रहे व्यापारी
अतिक्रमण की चपेट में शहर, आधी सड़क तक दुकान का सामान फैला रहे व्यापारी
जी टी रोड पर बिगड़ रही यातायात व्यवस्था
जी टी रोड पर बिगड़ रही यातायात व्यवस्था

बता दें कि नगर से सटे आसपास के गांवों से लोग सिकंद्राबाद के बाजार में हजारों लोग प्रतिदिन खरीदारी करने के लिए आते है। जब सुबह को दुकानदार अपनी दुकानों को खोलते है तो उनका सामान अधिकतर सड़क पर ही रखा रहता है। जाम की समस्या लोगों के लिए जी का जंजाल बन गई है।

अधिकतर नगर वासियों का कहना है कि नगर में जाम की सबसे बड़ी वजह यह है कि मुख्य रास्तों पर फैले अतिक्रमण व सड़को पर खड़े वाहन एवं नगर के अंदर जाने वाले ई-रिक्शा की वजह से जाम के हालात पैदा हो रहे है। पालिका कब कसेगी अतिक्रमण पर नकेल लोगो ने बातचीत में बताया कि दुकानों के अंदर इतना सामान नही है जितना कि दुकानदारों ने सामान को बाहर सड़क पर रख रखा है अतिक्रमणकारियों पर नकेल कसने में पालिका वेबस नजर आ रही है। पालिका अधिकारी अपने कार्यलय से बाहर निकलने के लिए तैयार नही है। और न ही अतिक्रमणकारियों पर नकेल कसने की कोई तैयारी है।

Spread the love

Published On

Leave a Comment