Search

संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील सभागार में एसडीएम ने सुनी फरियादियों की फरियाद, 24 शिकायतों में से 2 का हुआ मौके पर निस्तारण

322 Views

सिकंदराबाद। क्षेत्र के एसडीएम कोर्ट स्थित तहसील सभागार में तीसरे शनिवार की जगह आज 22 जुलाई 2024 दिन सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस उपजिलाधिकारी कमलेश गोयल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें उपजिलाधिकारी कमलेश गोयल, तहसीलदार धर्मवीर भारती, नायब तहसीलदार सुलभ गुप्ता, अंकित सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनी।

तहसीलदार धर्मवीर भारती ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 24 शिकायतें आयी। जिसमें 9 राजस्व, 7 पुलिस तथा 8 अन्य से संबंधित शिकायतें आयी। जिसमें से अन्य से संबंधित 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। बाकी शिकायतों से संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान कराने के दिशा निर्देश दिये गये।

Spread the love

Published On

Leave a Comment