Search

संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील सभागार में एसडीएम ने सुनी फरियादियों की फरियाद

Share Now :

WhatsApp
302 Views

सिकंदराबाद। क्षेत्र के एसडीएम कोर्ट स्थित तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस उपजिलाधिकारी रेनू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

जिसमें उपजिलाधिकारी रेनू सिंह, सीओ पूर्णिमा सिंह, तहसीलदार धर्मवीर भारती, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी रविद्र कुमार, उपखंड अधिकारी कृष्ण कौशिक ने फरियादियों की शिकायतें सुनी।

तहसीलदार धर्मवीर भारती ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 25 शिकायतें आयी। जिसमें 6 राजस्व,9 पुलिस, 5 विद्युत,1 पीडब्लूडी,2 बीडीओ,1 नगर पालिका व 1 रोडवेज़ से संबंधित शिकायतें आयी। जिसमें से विद्युत से संबंधित 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। बाकी शिकायतों से संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान कराने के दिशा निर्देश दिये गये।

Spread the love

Published On

Leave a Comment