सिकंदराबाद: मां भगवती सेवा समिति के तत्वावधान में मंगलवार से मैदान कृष्ण तालाब मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होने जा रहा है। जिसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कथावाचक आचार्य अनिरुद्ध महाराज अपने अमृतमय वचनों से भक्तों को आध्यात्मिक रस में डुबोएंगे। कथा आयोजन की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से होगी, जो मंगलवार सुबह 9 बजे दनकौर तिराहे से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से गुजरते हुए कथा स्थल पर पहुंचेगी।

कलश यात्रा में जिया बैंड दिल्ली, इस्कॉन मंडली, नंदी पर शिव पार्वती, कासगंज के अघोरी मंडल, फूल से सजे राधा कृष्ण खाटू श्याम जी एवं राम परिवार, महाकाल बाबा का श्रृंगार आदि झांकियां शामिल होगी। कलश यात्रा के पश्चात प्रतिदिन शाम 3 से 6 बजे तक आचार्य महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा किया जाएगा। समिति के प्रधान नितिन गर्ग एडवोकेट ने श्रद्धालुओं से अपील की कि समय पर पहुंचकर दिव्य आयोजन का लाभ लें।
