मोहित गोयल बने नगर अध्यक्ष, नीरज जैन बने नगर महामंत्री
सिकंदराबाद। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की तरफ से भाजपा नगर अध्यक्ष त्रिवेश राम गुप्ता के प्रतिष्ठान मौहल्ला खत्रीवाड़ा में व्यापारियों की मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष त्रिवेश राम गुप्ता ने की। मीटिंग के दौरान व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के प्रदेश महासचिव अनिल देशभक्त व जिलाध्यक्ष रविन्द्र गोयल द्वारा सिकंदराबाद नगर इकाई का गठन किया गया। जिसमें मोहित गोयल को नगर अध्यक्ष तथा नीरज जैन को नगर महामंत्री मनोनीत किया गया। जिला अध्यक्ष रविंद्र गोयल द्वारा संरक्षक के रूप में वरिष्ठ व्यापारी राजेंद्र कंसल, त्रिवेशराम गुप्ता, तरसेराम गुर्जर, त्रिलोकचंद सैनी घोषित किये गए।
इससे पूर्व संगठन के प्रदेश महासचिव अनिल देशभक्त ने अपने उद्बोधन में कहा कि अब समय आ गया है, एकता में बहुत बड़ी शक्ति होती है, सभी व्यापारियों को एकजुट होना होगा। आपकी एक जुटता से न केवल भ्रष्ट नौकरशाही बल्कि गुंडे बदमाश भी दूर-दूर भागते दिखाई देंगे। अगर कोई भ्रष्ट नौकरशाह आपके बाजार में किसी व्यापारी को परेशान करें तो उसका डटकर सामना करें।
इससे पूर्व सिकंद्राबाद के व्यापारियों ने व्यापारी सुरक्षा फोरम के पदाधिकारी अनिल देशभक्त, रविंद्र गोयल, पवन मित्तल, अनुज अग्रवाल, प्रियतम कुमार, राजेंद्र कंसल, अशोक शर्मा का बुके देकर एवं फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। अंत में व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के जिला अध्यक्ष जिला महामंत्री उपाध्यक्ष कार्यवाहक अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर व्यापारी समाज के लिए संघर्ष करने की शपथ दिलाई।