Search

विश्व हिंदू महासंघ भारत ने बंगलादेश में हिंदू पर हो रहे अत्याचार को लेकर प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

319 Views

सिकंदराबाद। तहसील में विश्व हिंदू महासंघ भारत के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को देश के प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

विश्व हिंदू महासंघ भारत के जिला अध्यक्ष हरेंद्र प्रजापति ने ज्ञापन देते हुए बताया कि बंगलादेश में हिंदू लोगों पर खूब जमकर अत्याचार किया जा रहा है। इस अत्याचार से परेशान होकर हिंदू लोग पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। इसी कृत्य की हमारा हिंदू समाज घोर निंदा करता है इसी के तहत आज एसडीएम रेनू सिंह को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम एक ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन के माध्यम से हिंदू लोगों पर हो रहे अत्याचार पर लगाम लगाने को लेकर सरकार से मांग की। इस मौके पर हरेंद्र प्रजापति, पुनीत, ललित, राकेश, राहुल, मोहित के अलावा काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Published On

Leave a Comment