Search

राज्यमंत्री ने ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का फीता काटकर किया शुभारम्भ

285 Views

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप ने जिला अस्पताल में ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर का फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस मौके पर रक्तदाताओ से भी वार्ता की।

उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है इसलिए दूसरो के जीवन को बचाने के लिए रक्तदान जरूर करना चाहिए। रक्तदान करने से हम दूसरों के जीवन की रक्षा करने के साथ ही स्वंय के शरीर को भी स्वस्थ रखते है। इसके बाद राज्यमंत्री ने महिला अस्पताल में महिला वार्ड में जाकर नवजात शिशुओं एवं उनकी माताओं के स्वास्थ्य के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली व फल वितरित किए।

इस मौके पर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, विधायक सिकंदराबाद लक्ष्मीराज सिंह, सीडीओ कुलदीप मीना, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ प्रशांत कुमार, सीएमओ डॉ विनय कुमार सिंह, प्राचार्या मैडिकल कालेज सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Published On

Leave a Comment