Search

यौमे आशूरा पर अक़ीदतमन्दों ने निकाला ताज़ियों का जुलूस

386 Views

अखाड़ों में युवाओं ने दिखाये विभिन्न करतब

गमगीन माहौल में ताजियों को किया सुपूर्दे कर्बला

सिकंदराबाद। यौमे आशूरा, 10 मुहर्रम पर बुधवार को अक़ीदतमंदों ने ताज़ियों का जुलूस बड़े अदब ओ अहतराम से निकाला। गमगीन माहौल में ताजियों को सुपूर्दे कर्बला किया गया। ताज़ियों के जुलूस के साथ चल रहे अखाड़ों में युवाओं ने बलेटी, बाना, मुगदर और चक्र घुमा कर विभिन्न करतब दिखाये। जुलूस का प्रारंभ देर सांय मौहल्ला रिसालदारान से मुतीब खाँ के बड़े ताज़िए और बड़े अखाड़े से हुआ। जुलूस में खारी कुआं से चमन तथा भाटिया वाड़े से नवाब के ताज़िए भी शामिल हुए जो अस्पताल रोड से होते हुए दरगाह हाजी बाबा मिस्कीन शाह पहुंचे। जहाँ सज्जादानशीन सैयद शाह हुसैन मिस्कीनी व दरगाह के मुतवल्ली सैयद बाबा ताजुद्दीन शाह मिस्कीनी ने परंपरानुसार ताजियों के जुलूस का स्वागत किया।

जहाँ ताजियों के सामने रफ़ीक़ अंदाज़ और लईक़ ताज क़व्वाल ने मरसिया ख़्वानी की। यहाँ से जुलूस मौहल्ला सराय झाँझन पहुंचा। यहाँ से रानी किन्नर का ताजिया व मेहंदी जुलूस में शामिल हुए और जुलूस दामोदर टाकीज़ पहुंचा।

जिसमें फिरोज़, चाँद, गुड्डू और शारिक के ताज़िए, मेहंदी, हुर और अखाड़े जुलूस में शामिल हुए। अखाड़ों में युवाओं ने जमकर करतब दिखाये। अक़ीदतमन्दों ने ताज़ियों पे नज़राने चढ़ाए और मन्नतें मानीं। ढोल ताशों की थाप और अखाड़ों के हुड़दंग के साथ जुलूस मौहल्ला बाज़ार माधोदास पहुंचा जहाँ सुबहान, नौशाद और कामिल के ताजिये शामिल हुए।

तत्पश्चात ताजियों का विशाल जुलूस अपने अंतिम पड़ाव की बढ़ता हुआ मौहल्ला अंसारियान पहुंचा जहाँ उस्ताद बाबर अंसारी, गुड्डू अंसारी,डॉक्टर सैफ़ उल्लाह आबिद के नेतृत्व में अखाड़े में शानदार फ़न का प्रदर्शन हुआ।युवाओं ने अखाड़े में बलेटी, मुगदर, और बाना घुमा कर खूब वाहवाही लूटी। इस दौरान गुलावठी रोड पर काले पीर के आरिफ़ का ताजिया और अखाड़ा शामिल हुआ। जुलूस जीटीरोड होता हुआ करबला पर संपन्न हुआ जहाँ गमगीन माहोल में ताज़ियों को सुपर्दे करबला किया गया। इस मौक़े पर शाहिद मलिक, जमील ग़ाज़ी,आबिद मलिक, कामिल मलिक , डाॅक्टर मुरशद करीम, यूसुफ पटेल, शम्मी मलिक, रफीक़ुद्दीन ग़ाज़ी, डाक्टर अनीस सैफी, ज़ुबैर शाद, अनीस ग़ाज़ी एडवोकेट, हाजी इमरान अंसारी, बल्लू अंसारी, हाजी आरफीन आदि सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जुलूस के साथ पुलिस सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त थे।

Spread the love

Published On

Leave a Comment