Search

मामूली विवाद में युवकों से मारपीट काण्ड में 22 पर एफआईआर

Share Now :

WhatsApp
263 Views

बुलंदशहर। मारपीट कांड में व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने जहां 4 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, तो वही मारपीट कांड का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 8 नामजद और 10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गुलावठी थाना क्षेत्र में 30 जून की देर शाम को किराना व्यापारी राजीव नारंग पुत्र संत लाल नारंग की दुकान पर कार्बेट बदलने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट कांड हो गया, 1 जुलाई 2024 को किराना व्यापारी राजीव नारंग द्वारा गुलावठी कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि तंजीम पुत्र आसिफ, फैजान पुत्र बल्लू कुरैशी निवासी पीर खा समान खरीदने आए, समान की कीमत को लेकर विवाद हो गया। एक युवक ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। चार युवक किराना व्यापारी की दुकान में घुस गए और गाली गलोच कर मारपीट करने लगे। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बचाया, 2 युवकों को पकड़कर थाने ले गए। गुलावठी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह ने बताया कि तंजीम, फैजान और दो अज्ञात के खिलाफ धारा 452 और 323 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। बता दें कि पुलिस ने तंजीम और फैजान के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई भी की।

30 जून 2024 को किराना व्यापारी की दुकान और उसके बाहर सड़क पर तंजीम, फैजान आदि के साथ हुई मारपीट कांड का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया। यही नहीं तंजीम ने भी तहरीर दी, जिसके बाद 8 नामजद और 10 अज्ञातों के खिलाफ गुलावठी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। तंजीम पुत्र हाजी आरिफ निवासी पीरखा ने गुलावठी कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि तंजीम और फैजान किराना व्यापारी रिंकू पुत्र संतलाल की दुकान पर आम पकाने में इस्तेमाल होने वाली पुड़िया लेने गए थे। लेकिन उसकी जगह कार्बेट दे दिया। कार्बेट बदलने को लेकर विवाद हो गया और रिंकू पुत्र संतलाल, हनी पुत्र गुलशन बृजमोहन बत्रा, राजू पुत्र संतलाल, रिंकू पुत्र पप्पू, राहुल पुत्र रिंकू, शिवम पुत्र रिंकू निवासगण गुलावठी और ऋषि पुत्र भगत निवासी रीढ़ावली व 10 अज्ञात के खिलाफ धारा 147, 148, 323, 504, 506 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Spread the love

Published On

Leave a Comment