बुलंदशहर। गुलावठी स्थित कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन संपूर्ण भारत की एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें संगठन के विस्तार पर जोर देते हुए अहम निर्णय लिए गए। जिसमें आसपास के क्षेत्र की समस्याओं को भी कार्यकर्ताओं ने रखा। मुख्य रूप से विद्युत विभाग की लापरवाहियों के चलते देहात में विद्युत आपूर्ति, पशुओं के चिकित्सा को लेकर गुलावठी पशु चिकित्सालय जो कि जर्जर अवस्था में है। गुलावठी कस्बे व देहात में बंदरों का प्रकोप के चलते जिन लोगों को बंदर द्वारा छती पहुंचाई जाती है, गुलावठी सरकारी अस्पताल में बंदरों के काटे का इंजेक्शन उपलब्ध कराया जाए व गुलावठी से सिकंदराबाद मार्ग का चौड़ीकरण जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाए तथा 5 अगस्त को भारतीय किसान यूनियन संपूर्ण भारत द्वारा सभी समस्याओं को लेकर एक पंचायत का भी आह्वान किया गया है। आज की सभा में मुख्य रूप से भारतीय किसान यूनियन संपूर्ण भारत के प्रदेश अध्यक्ष पवन तेवतिया, आसिफ सैफी, गुड्डू पंडित, राजू भैया, पिंटू चौधरी, राकेश तेवतिया, गोलू चाचा, वसीम खान, इकरामुद्दीन, जिशान समेत दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भारतीय किसान यूनियन संपूर्ण भारत की हुई बैठक
Share Now :
WhatsApp
