Search

भगवान लक्ष्मी नारायण की आरती व दर्शन के साथ नारद मोह लीला का हुआ मंचन

238 Views

सिकंदराबाद। नगर के रामवाड़ा स्थित रामलीला मैदान में रामलीला का आयोजन किया गया। लीला का शुभारंभ भाजपा नगर अध्यक्ष त्रिवेशराम गुप्ता, पंडित राकेश शर्मा, अरविंद दीक्षित, पंडित सचिन शर्मा, राहुल गुप्ता, जगदीश बजाज, नवीन शर्मा, विशाल चौधरी, लोकेश कौशल सहित कमेटी के समस्त सदस्यों ने फीता काटकर भगवान लक्ष्मी नारायण की आरती व दर्शन के साथ किया।

रामलीला में विष्णु जी द्वारा नारद जी का मोह भंग किया गया। लीला में भगवान लक्ष्मी नारायण की आरती भाजपा नगर अध्यक्ष त्रिवेशराम गुप्ता के साथ-साथ रामलीला कमेटी से सभी सदस्यों द्वारा रामलीला के मंचन की शुरुआत हुई।

रामलीला महोत्सव में भगवान विष्णु ने नारद मुनि का सुशांत के प्रति मोह होने के कारण उनका मोह भंग किया। विष्णु जी ने अपनी वाणी से कहा कि मुनियों को सुशांत से दूर रहना चाहिए और उन्हें अपने कर्तव्य के बारे में ध्यान देना चाहिए।

इस दौरान दर्शन भगवान विष्णु की वाणी सुनकर भावुक हो गए। रामलीला का मंचन राधिका कृष्ण कला मंडल व रामलीला मंडल वृंदावन से व्यास पंकज भारद्वाज द्वारा बड़े सुंदर तरीके से किया गया।

मंचन को देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। रामलीला के मंच का संचालन प्रभारी अरविंद दीक्षित ने किया। इस दौरान रामलीला कमेटी से पंडित राकेश शर्मा, पंडित सचिन शर्मा, अरविंद दीक्षित, राहुल गुप्ता, राकेश मोहन सर्राफ, जगदीश बजाज, विशाल चौधरी, नवीन शर्मा, अजय शर्मा, लोकेश कौशल, अर्जुन वर्मा, कोमल सिंह, एडवोकेट नितिन गर्ग, दिवाकर गोयल, सेवादार राधेश्याम, अमन उपस्थित रहे।

Spread the love

Published On

Leave a Comment