आरोपी शाकिर के पैर पर गोली मार किया लंगड़ा,
आरोपी को पुलिस ने किया अवैध असला कारतूस सहित गिरफ्तार
बुलंदशहर। सिकन्द्राबाद में अपराधी पुलिस की गोली के निशाने पर हैं। बुलंदशहर में पुलिस की गोली काम कर रही है। सिकंदराबाद सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि 3 दिन पहले प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का आरोपी शाकिर पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से लंगड़ा हो गया। पुलिस ने घायल हत्यारोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस से मुठभेड़
सीओ सिकंदराबाद पूर्णिमा सिंह ने बताया कि 25 अगस्त को प्रॉपर्टी डीलर यामीन की रंजिशन गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी थी। देर रात को सिकंदराबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि रतन सिंह और स्वाट टीम प्रभारी राहुल चौधरी पुलिस टीम के साथ वांछित अभियुक्तों की तलाश में जुटे थे। इसी दौरान गुलावठी अण्डर पास
फ्लाईओवर के पास प्रॉपर्टी डीलर यामीन की हत्या की घटना में प्रयुक्त बाइक यामाहा पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति जाता हुआ दिखाई दिया। जिसको रूकने का इशारा किया गया तो अभियुक्त बाइक को तेजी से भगाने लगा। पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा किया गया तो नार्मल स्कूल के पास ग्राम कावरा जाने वाली सड़क पर बदमाश को घेर लिया गया। जिस पर बदमाश ने पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस द्वारा घायल अवस्था में बदमाश को गिरफ्तार किया गया।
घायल बदमाश की पहचान शाकिर पुत्र अब्दुल शकूर निवासी जेवर जनपद गौतमबुद्ध नगर के रूप में हुई। घायल बदमाश को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैं।
पुलिस ने बदमाश के कब्जे से अवैध असलाह, कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। सिकंदराबाद सीओ पूर्णिमा सिंह ने कि बताया 25 अगस्त को सिकन्द्राबाद क्षेत्र में काजीवाड़ा निवासी प्रॉपर्टी डीलर यामीन पुत्र अकबर की हत्या में आरोपी शामिल था।