Search

बायो गैस प्लांट में लूट की घटना को अंजाम देने वाला लुटेरा गिरफ्तार

360 Views

बुलंदशहर। अगौता थाना क्षेत्र में डकैती की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई।

जानकारी के अनुसार 4 मार्च की रात्रि में अगौता थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन बुलंद बायोगैस प्लांट में अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

देर रात अगौता थाना पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। गुलावठी रोड की तरफ से बाइक पर सवार होकर आ रहे एक संदिग्ध को रुकने का इशारा किया। बाइक सवार पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर बाइक सवार का पीछा किया गया। पुलिस से खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई।

गिरफ्तार घायल बदमाश की पहचान नईम उर्फ मुंशी पुत्र सत्तार के रूप में हुई। बदमाश द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर बीते 4 फरवरी की रात्रि में अगौता थाना क्षेत्र में निर्माण दिन बुलंद बायो गैस प्लांट में डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। फरार चल रहे बदमाश पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस ने बदमाश के पास से एक तमंचा, जिंदा कारतूस व खोखा कारतूस, एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। गिरफ्तार हुए बदमाश नेम पर अलग-अलग जिलों में 30 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार हुआ बदमाश शातिर किस्म का लुटेरा है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Spread the love

Published On

Leave a Comment