Search

बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से वार कर की हत्या

485 Views

बुलन्दशहर: बुलंदशहर में एक भाई ने दूसरे भाई को चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बड़े भाई छोटे के खून का प्यासा बन गया। परिवार में हत्या के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

 

नगर कोतवाली के धमेडा अड्डा क्षेत्र में बड़े भाई ने मामूली विवाद में छोटे भाई की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। नगर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह धमेडा अड्डा नयागांव क्षेत्र में टीवी के रिमोट को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया था। छोटे भाई द्वारा बहस किए जाने से नाराज होकर बड़े भाई ने चाकू से उसके पेट के पास वार कर दिया। घायल अभिषेक (22 वर्ष) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 

घटना की सूचना पर नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी बड़े भाई बिट्टू को हिरासत में ले लिया। मृतक अभिषेक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।  कोतवाली प्रभारी अनिल शाही ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Spread the love

Published On

Leave a Comment