Search

प्रधानमंत्री के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

312 Views

आजादी के 78 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई तिरंगा रैली

तिरंगा रैली के दौरान लोगों ने दिखाया देशभक्ति का जोश

सिकंदराबाद। नगर में आजादी के 78 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आज 12 अगस्त 2024 को भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में प्रधानमंत्री के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यकर्ताओं द्वारा हाईवे स्थित पावन कुटीर मैरिज होम से तिरंगा यात्रा नगर में धूमधाम के साथ निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पावन कुटीर मैरिज होम से मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर व क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने तिरंगा लहराकर किया।

तिरंगा यात्रा हाइवे स्थित पावन कुटीर से प्रारंभ होकर पुराना जीटी रोड, टुककीमल की बगीची, बालाजी मंदिर, रुई का पेंच, सराय झाझंन, दामोदर तिराहा से दीक्षित हॉस्पिटल से बाजार माधोदास, गुलावठी रोड से दादरी गेट चौकी, जीटी रोड, दनकौर तिराहा होते हुए विजय द्वार, चौधरीवाड़ा, वैधवाड़ा, बड़ाबाजार, हनुमान चौक, जैनमंदिर, नगर पालिका से होकर कुत्ते की कब्र, खुर्जा गेट चौकी से थाना सिकंदराबाद, दनकौर तिराहा होते हुए दनकौर रोड स्थित अग्रसेन डिग्री कॉलेज पर जाकर समाप्त हुई।


तिरंगा यात्रा के शुभारंभ के बाद सरस्वती बालिका विद्या मंदिर व विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल की छात्राओं द्वारा मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर व क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह के साथ-साथ सभी पर पुष्प वर्षा की गई।

वही तिरंगा यात्रा का कई जगह पर स्थानीय लोगों ने गुलाब के फूलों से स्वागत किया। तिरंगा यात्रा में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान का जश्न मनाते हुए भव्य तिरंगा यात्रा में राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर व क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ सम्मिलित होकर ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली।

जो कि लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। तिरंगा यात्रा रैली में जय श्री राम और भारत माता की जय के नारे लगाए गये। रैली में क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने स्वयं पहले ट्रैक्टर चलाया फिर खुद बुलेट बाइक चलाकर और पीछे बाइक पर राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर को बैठाकर तिरंगा रैली का आनंद लिया।

तिरंगा यात्रा के दौरान डीजे पर भारत माता की जय के नारे और देशभक्ति गीत लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते दिखाई दिए।

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में दुपहिया और चार पहिया वाहन व ट्रैक्टर शामिल हुए। सभी वाहनों में सवार युवक हाथों में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय और देशभक्ति के गीत गाते हुए अग्रसेन डिग्री कॉलेज पर पहुंचे।

तिरंगा यात्रा के दौरान भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं की भीड़ दिखाई दी। तिरंगा यात्रा से देशभक्ति का जोश युवाओं में दिखाई दिया। इस अवसर पर तिरंगा रैली में भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, सिकंदराबाद नगरपालिका चेयरमैन डॉ प्रदीप दीक्षित, गुलावठी नगरपालिका चैयरमेन, सिकंदराबाद भाजपा नगराध्यक्ष त्रिवेशराम गुप्ता, नवीन गुप्ता, अरविंद दीक्षित, सांसद प्रतिनिधि सुरेश शर्मा, सचिन शर्मा, नवीन शर्मा, सुंदर पाल सिंह तेवतिया, केशव दीक्षित, पुष्पेंद्र भाटी, नरेंद्र सैनी, दीपक दुल्हेरा, पिंकी वोहरा, तरसेराम गुर्जर, भुवनेश द्विवेदी समेत सभी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के साथ साथ सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

तिरंगा यात्रा शुभारंभ होने से लेकर समापन तक व यात्रा के दौरान कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह, अपराध निरीक्षक सरजेश कुमार, निरीक्षक दिग्विजय शाही, उपनिरीक्षक राकेश सिंह, उप निरीक्षक सरवर खान भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

Spread the love

Published On

Leave a Comment