सिकंदराबाद। नगर के कायस्थवाड़ा स्थित जेएस डिग्री कॉलेज में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद द्वारा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे बी०ए० प्रथम वर्ष की छात्रा दिशा सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोमवार को नगर के जेएस डिग्री कॉलेज में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के विचारों और आदर्शों को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया, जिससे गांधीजी के जीवन और संदेशों की झलक मिल सकी। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य महात्मा गांधी के सिद्धांतों और विचारों को युवा पीढ़ी के बीच प्रसारित करना था। प्रतिभागियों ने रंग-बिरंगे पोस्टरों के माध्यम से गांधीजी के सत्य, अहिंसा, स्वदेशी, और सामाजिक सुधार के संदेश को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में छात्रों ने अद्वितीय और रचनात्मकता से भरे हुए पोस्टर बनाए, जिनमें गांधीजी के जीवन दर्शन का अद्भुत चित्रण देखने को मिला। इस अवसर कॉलेज प्राचार्या प्रो० स्वप्ना उप्रेती ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की और महात्मा गांधी के विचारों को दैनिक जीवन में अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा गांधीजी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है और इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं को उनके सिद्धांतों और मूल्यों को समझने और अपनाने में सहायक होती हैं। प्रतियोगिता में बी०ए० प्रथम वर्ष की छात्रा दिशा सैनी ने प्रथम स्थान, बी०ए० द्वितीय वर्ष की छात्रा नेहा सैनी ने दूसरा स्थान एवं बी०ए० प्रथम वर्ष की छात्रा हुमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए। साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद के समन्यवक प्रो० विनोद कुमार यादव ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियाँ आयोजित की जाती रहेंगी। इस मौक़े प्रो० मुज़फ़्फ़र हुसैन, विकास कुमार पांडेय, पुनीत यादव, मयंक सक्सेना, निधि सारस्वत, प्रीति सक्सेना, स्वेता शर्मा, रुचि शर्मा सहित कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।