Search

पूर्व विधायक ने की तुषार सैनी की संदिग्ध मौत मामले में निष्पक्ष जांच की मांग

Share Now :

WhatsApp
439 Views

सिकंदराबाद। तुषार सैनी की संदिग्ध मौत पर शोक संवेदना प्रकट करने पहुंची पूर्व विधायक ने एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

बताते चलें कि बीते शुक्रवार की रात्रि ओयो होटल में तुषार सैनी की संदिग्ध मौत हो गई थी। इस दौरान उसकी प्रेमिका अलीगढ़ निवासी युवती साथ में थी और एक युवक को भी पुलिस ने मौके से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। तुषार की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया था। परिजनो ने तुषार की हत्या करने का आरोप लगाया था। रविवार को पूर्व विधायक बिमला सिंह सोलंकी पीड़ित परिवार के घर पहुंची और शोक संवेदना प्रकट करते हुए एसएसपी बुलंदशहर से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Spread the love

Published On

Leave a Comment