Search

पूर्व मंत्री डीपी यादव से डॉ.महेश शर्मा की आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा व शिष्टाचार भेंट

Share Now :

WhatsApp
341 Views

गौत्तमबुद्ध नगर। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ.महेश शर्मा ने डीपी यादव से शिष्टाचार मुलाकात की। पूर्व मंत्री डीपी यादव ने डॉक्टर महेश शर्मा को अपना समर्थन दिया तथा लोगों से डॉक्टर महेश शर्मा को जिताने की अपील की।

इस मौके पर डीपी यादव ने कहा कि डॉक्टर महेश शर्मा ईमानदार एवं स्वच्छ छवि के नेता है। जनता ने उन्हें भारी बहुमत से पहले जिताया है, इस बार भी उन्हें भारी बहुमत से जितने तथा लोकसभा पहुंचाएं।
गौरतलब है कि धर्मपाल यादव,जिन्हें डीपी यादव के नाम से जाना जाता है,एक भारतीय राजनीतिज्ञ और उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे हैं। वह गौतमबुद्धनगर जिले के नोएडा के सरफाबाद गांव के रहने वाले हैं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात करते हुए परिवार समेत यादवों की भारी संख्या में वोट दिलाने की अपील की है। डीपी यादव का यादव वोटो बैंक में खासा दखल है। क्षेत्र के लोगों में उनकी खास पकड़ भी है। यादव जाति के लोग उनका आदर करते हैं। श्री यादव पिछले कई वर्षों से राजनीति में निष्क्रिय बने हुए हैं इसके बावजूद वह सामाजिक कार्यों में निरंतर बने रहते हैं। उनकी गौतमबुद्ध नगर समेत पूरे उत्तर प्रदेश में अपनी बिरादरी में अच्छी पकड़ रखते हैं। निवर्तमान सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ.महेश शर्मा के डीपी यादव से अच्छे संबंध हैं। इन्हीं संबंधों को लेकर शिष्टाचार मुलाकात के दौरान उन्होंने भारी बहुमत से जीतने का श्री यादव से आशीर्वाद देते हुए आश्वासन दिया है।

Spread the love

Published On

Leave a Comment