Search

पुलिस ने शातिर टप्पेबाज को किया गिरफ्तार: चोरी के आभूषण व पच्चीस सौ रुपये बरामद

Share Now :

WhatsApp
274 Views

बुलंदशहर। बीती रात्रि थाना स्याना पुलिस द्वारा टप्पेबाजी की घटना करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त से पुलिस ने चोरी किये गये आभूषणों व पच्चीस सौ रुपये की नगदी बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपी इम्तियान पुत्र नासिर उर्फ नसीर निवासी मौ.आजाद नगर निकट उस्मानिया मस्जिद थाना क्वार्सी जिला अलीगढ़ का निवासी है। स्याना थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त इम्तियान द्वारा 9 जुलाई 2024 को थाना स्याना क्षेत्र के अन्तर्गत एक महिला को गुमराह करके आभूषण चोरी करने की घटना कारित की गयी थी। इससे पहले अभियुक्त द्वारा 1 मई 2024 को थाना स्याना क्षेत्र के अन्तर्गत एक महिला को गुमराह करके रूपये चोरी करने की घटना कारित की गयी थी। पुलिस ने शातिर चोर से चोरी किए गए 1 जोडी कान के कुंडल, ढाई हजार की नकदी बरामद की हैं। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त जेल भेज दिया है।

Spread the love

Published On

Leave a Comment