Search

पुलिस ने किया शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Share Now :

WhatsApp
463 Views

बुलंदशहर। जनपद के थाना अगौता पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम बागवाला काली नदी पटरी पर पुल के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया अभियुक्त चांद अली पुत्र अहमद अली निवासी किदवई नगर थाना मोदीनगर जनपद गाजियाबाद, हाल निवासी अमन कॉलोनी थाना नगर कोतवाली जनपद गाजियाबाद का है।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त से चोरी की 1 मोटरसाइकिल बरामद की है। अगौता थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त चांद अली शातिर किस्म का वाहन चोर है। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बरामद मोटरसाइकिल को 16 नवंबर 2021 में जनपद गाजियाबाद के थाना मोदीनगर क्षेत्र से चोरी किया गया था। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त चांद अली पर कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।

Spread the love

Published On

Leave a Comment