बुलंदशहर। अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना डिबाई पुलिस द्वारा एक अभिसूचना के आधार पर मखैना नहर पटरी कच्चा रास्ता से 2 अभियुक्तों को छीने गये 9 मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त एक R-15 बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त शिव कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी ग्राम देदामई थाना सासनी जनपद हाथरस और अश्वनी उर्फ सोनू पुत्र राजवीर सिंह ग्राम सहजपुरा थाना सासनी जनपद हाथरस के निवासी है।
पुलिस ने गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों से 9 छीने हुए अलग-अलग कंपनी के मोबाइल फोन, 1 बाइक R-15 और 1 बैग बरामद किया है। थाना डिबाई प्रभारी निरीक्षक रण सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा अपने एक अन्य फरार साथी के साथ मिलकर जनपद बुलन्दशहर, अलीगढ़, हाथरस क्षेत्र में मोबाइल छीनने की घटना कारित की थी। गिरफ्तार अभियुक्त शिव कुमार द्वारा अपने एक अन्य फरार साथी के साथ मिलकर दो जुलाई 2024 को थाना डिबाई क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दानपुर के पास एक व्यक्ति से मोबाइल छीनने की घटना कारित की गयी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।