सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के सिरोधन रोड स्थित नाले में सुबह अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ मिला। नाले में शव मिलने से आसपास के स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। नाले में अज्ञात शव पड़ा होने की स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
अज्ञात शव के कपड़ों की तलाशी लेने के दौरान जेब मे मिले कुछ कागजातों के आधार पर शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए। कागजातों में मिले एक मोबाइल नम्बर से सम्पर्क किया गया तो शव की शिनाख्त ग्राम डम्मीनगर थाना उघेती जनपद बदायूं के रूप में हुई।
गौरतलब हैं की कोतवाली क्षेत्र के सिरोधन रोड स्थित नाले में आज सुबह अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ मिला। अज्ञात युवक के शव मिलने से आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात युवक की नाले में गिरने से मौत हुई है। नाले में अज्ञात शव पड़ा होने की स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। मृतक के शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए। पुलिस द्वारा जांच पड़ताल करने पर मृतक की जेब से कुछ दस्तावेज मिले। कागजातों में मिले एक मोबाइल नम्बर के आधार पर पुलिस द्वारा संपर्क किया गया तब जाकर अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त नन्हे उर्फ पुष्पेंद्र पुत्र राजपाल निवासी ग्राम डम्मीनगर थाना उघेती जनपद बदायूं के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया।
पुलिस का कहना
कोतवाली निरीक्षक रवि रतन ने बताया कि आज सुबह सिरोंधन रोड़ स्थित नाले में एक अज्ञात युवक का शव मिला था। जिसकी शिनाख्त नन्हे उर्फ पुष्पेंद्र पुत्र राजपाल निवासी ग्राम डम्मीनगर थाना उघेती,जनपद बदायूं के रूप में हुई है। मृतक नन्हे उर्फ पुष्पेंद्र के परिजनों से सम्पर्क हो गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक यहां मजदूरी करता था। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है।