Search

नगर में धूमधाम के साथ निकाली गई श्री झारखंडेश्वर महादेव की भव्य पालकी शोभा यात्रा

377 Views

सिकंदराबाद। श्री झारखंडेश्वर महादेव श्रृंगार सेवा समिति  के तत्वाधान में श्रावण मास के पावन पर्व महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में नगर में श्री झारखंडेश्वर महादेव की भव्य पालकी शोभा यात्रा बड़े ही धूमधाम के साथ निकाली गई। पालकी शोभायात्रा का शुभारंभ अग्रसेन चौक चैम्बर की धर्मशाला से किया गया। श्री झारखंडेश्वर महादेव की भव्य पालकी शोभा यात्रा ढोल ताशे व डीजे के साथ दनकौर तिराहे से नगर के मुख्य बाजार विजयद्वार, चौधरीवाड़ा, वैधवाड़ा, बड़ा बाज़ार, हनुमान चौक, कबाड़ी बाज़ार, बाज़ार माधोदास से होते हुए कायस्थवाड़ा स्थित झारखंडेश्वर महादेव मंदिर झारखंडी मंदिर पर आरती के साथ सम्पन हुई। पालकी शोभायात्रा में डीजे, ढोल नगाड़ों सहित सैकड़ो भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह व भाजपा नगर अध्यक्ष त्रिवेशराम गुप्ता शोभायात्रा में शामिल रहे। शोभायात्रा के अंत में भक्तजनों को प्रसाद का वितरण किया गया। शोभा यात्रा शुभारंभ से लेकर समापन होने तक पुलिस व्यवस्था अलर्ट मोड़ पर रही। महाशिवरात्रि के अवसर पर कई भक्तों ने निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की।

Spread the love

Published On

Leave a Comment