Search

नगर पालिका ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान,सड़क पर रखे होर्डिंग किये जब्त

347 Views

सिकंदराबाद: एसडीएम रेनू सिंह के नेतृत्व में बुधवार की शाम पुलिस व पालिका प्रशासन ने नगर हाईवे पर जेवर तिराहे से दादरी गेट पुलिस चौकी तक अतिक्रमण अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम को किसी भी प्रकार के विरोध का सामना नहीं करना पड़ा। हालांकि बुधवार को साप्ताहिक बंदी की वजह से काफी दुकानें बंद थी। दुकानदारों को मात्र चेतावनी दी गई अतिक्रमण करने वालों की सूची तैयार की जा रही है। एसडीएम रेनू सिंह के नेतृत्व में पुलिस,पालिका की टीम जेवर तिराहे पर पहुंची। जिसके बाद अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया। अभियान की भनक लगते ही हाईवे किनारे खड़े होने वाले डग्गामार वाहन गायब हो गए। वहीं अधिकांश रेहड़ी, ठेली संचालक भी फरार हो गए। अभियान के दौरान दुकानों के बाहर अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया। स्थाई अतिक्रमण को तोड़ दिया गया।

कुछ दुकानदारों के दुकानों के आगे लगे होर्डिंग नगर पालिका टीम द्वारा जब्त कर लिए गए। एसडीएम रेनू सिंह ने सड़क पर सामान लगाकर अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी और कहा कि लगातार अतिक्रमण हटाने संबंधी कार्यवाही जारी रहेगी और अतिक्रमण करने वाले के विरुद्ध सख्त क़ानूनी कार्यवाही की जाएगी। इस अभियान के दौरान एसडीएम रेनू सिंह, सीओ पूर्णिमा सिंह, तहसीलदार धर्मवीर भारती, नायब तहसीलदार अंकित कुमार, सुलभ गुप्ता, नगर पालिका ईओ रविन्द्र कुमार, कोतवाली प्रभारी रविरतन सिंह के साथ समस्त चौकी इंचार्ज सहित भारी पुलिसबल और नगर पालिका की टीम मौजूद रही।

Spread the love

Published On

Leave a Comment