Search

नए आपराधिक कानून के सम्बन्ध में जिला कारागार में जागरूकता प्रशिक्षण हेतु कार्यशाला कार्यक्रम आयोजन

312 Views

बुलंदशहर। कल 1 जुलाई 2024 से 3 नये कानूनों क्रमशः भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के लागू किये जाने के दिवस पर कारागार मुख्यालय के निर्देशानुपालन में जिला कारागार बुलन्दशहर में विधिक जागरूकता एवं प्रशिक्षण हेतु विधिक कार्यशाला/कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जनपद न्यायालय से शहजाद अली, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुलन्दशहर सुरेन्द्र सिंह चौहान, जिला शासकीय अधिवक्ता एवं उनके साथ आये अन्य अपर जिला शासकीय अधिवक्ताओं तथा चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल के सदस्यों द्वारा उक्त तीनों कानूनों के विषय में कारागार के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों, कारागार के पैरालीगल वालेंटियर एवं बंदियों को व्याख्यान देकर जानकारी दी गई।

Spread the love

Published On

Leave a Comment