334 Views
विधायक ने आरती कर किया शुभारंभ
सिकंदराबाद। रविवार को राजा दक्ष की शोभायात्रा नगर में बैंड बाजों के साथ धूमधाम के साथ निकाली गई।
राजा दक्ष प्रजापति की भव्य शोभा यात्रा रविवार को नगर में धूमधाम से निकाली गई। शोभा यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने फीता काटकर व आरती कर किया।

शोभा यात्रा का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। इससे पूर्व प्रजापति समाज की महिला पुरुषों और युवाओं ने एकत्र होकर महाराज दक्ष प्रजापति भगवान भोलेनाथ आदि देवी देवताओं की झांकियां की पूजा अर्चना की। इसके उपरांत शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई झारखंडी स्थित शिव मंदिर पर संपन्न हुई।

